संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट को जूस पिला सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी व विधायक प्रतिनिधि ने आमरण अनशन तुड़वाया
रोडवेज के 3 हजार संविदा और विशेष श्रेणी चालक, परिचालक व कार्यशाला कर्मियों की नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर टनकपुर में 21 मई से कर रहे थे आंदोलन
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन 21 मई से आंदोलन कर रहा था। कल 1 जून से भूख हड़ताल में बैठे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट को आज 2 जून को जूस पीलाकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल और विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने हड़ताल खत्म करवाई।

सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी और विधायक प्रतिनिधि अनशन स्थल पहुंचे एवं उन्होंने मुख्यमंत्री से फोन पर वार्ता की। कहा गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संगठन की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने भूख हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। कहा गया कि जल्द ही एक शिष्टमंडल देहरादून जाएगा। रोडवेज के उच्चाधिकारियों ने भी सकारात्मक आश्वासन दिया है।
वर्ष 2019 से संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी अपने हक को लेकर संघषरत हैं। मुख्यमंत्री के आज के आश्वासन के बाद कर्मियों में नई उम्मीद जगी है। इस मौके पर भाजपा नेता हरीश भट्ट और अमजद हुसैन भी मौजूद थे। रोडवेज कर्मियों में गोकुल सिंह, मदन राज, केदार सिंह, कैलाश चंद्र आर्य, पृथ्वीपाल सिंह, राकेश सिंह राना, मोहम्मद शाहिद, लक्ष्मण सिंह, कमल किशन आदि वार्ता में शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.