Thursday Jul 2, 2026

2 जुलाई की छुट्टी की जानकारी 2 जुलाई को 7:23 बजे दी गई

मौसम के मद्देनजर आज बंद कराए गए थे इंटर तक के स्कूल-आंगनवाड़ी केंद्र

कई जगह बच्चे स्कूलों के लिए घर से निकले

देवभूमि टुडे

चंपावत। बीती रात और 2 जुलाई की सुबह तेज बारिश हुई। मौसम को देखते हुए इंटर तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज 2 जुलाई को छुट्टी घोषित की गई, लेकिन देर से जारी हुए आदेश से कई जगह छात्र-छात्राएं स्कूल के लिए घर से निकल गए थे। ऐसे में वक्त पर बच्चों तक सूचना कैसे पहुंचे, ये बड़ी चुनौती बना हुआ है।

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत चंपावत जिले के इंटर तक के सभी विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र आज 2 जुलाई को बंद रखे गए। अलबत्ता शिक्षकों और अन्य कार्मिकों को स्कूल जो के आदेश थे। लेकिन छुट्टी का ये आदेश आज 2 जुलाई की सुबह 7.23 बजे सूचना विभाग के ग्रुप में सार्वजनिक हुआ। सूचना वक्त पर नहीं मिलने से जिले के कई स्कूलों में खासकर दूरदराज और मोबाइल नेटवर्क से वंचित स्कूलों के काफी बच्चे आदेश की जानकारी मिलने तक घर से निकल चुके थे। देर से मिली जानकारी से बच्चों और उनके अभिभावकों को फजीहत झेलनी पड़ी। न वे बारिश में घर में ही रहे और नहीं स्कूल में उनकी पढ़ाई हो सकी।

 

क्या कहते हैं अधिकारी:

मौसम विभाग का अनुमान सुबह मिला। इस वजह से आदेश जारी करने में देरी हुई। आगे से समय रहते स्कूल की छुट्टी का आदेश जारी किया जाएगा। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग से समन्वय को और बेहतर किया जाएगा।

मान सिंह,

मुख्य शिक्षाधिकारी, चंपावत।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.