इंटर की टॉपर वर्तिका पांडेय और हाईस्कूल के टॉपर उत्कर्ष सक्टा का हुआ सम्मान
बिना कोचिंग के उत्कर्ष सक्टा ने दो विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत कफलांग के माउंट कार्मल विद्यालय का ICSE (दि इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) बोर्ड 2026 का शानदार परीक्षाफल रहा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी पास हुए। हाईस्कूल में 23 और इंटर में 11 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। ISC की मान्यता के बाद यह विद्यालय का प्रथम बोर्ड परिणाम रहा।

परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले चंपावत माउंट कार्मल के छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इंटर की जिला टॉपर वर्तिका पांडेय और हाईस्कूल के टॉपर उत्कर्ष सक्टा को प्रबंधक डॉ. फादर डैनी मैथ्यू और प्रधानाचार्य सिस्टर शैली देेवासी ने आज 2 मई को सम्मानित किया। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चंपावत नगर पालिका के पूर्व सभासद कैलाश पांडेय की बेटी वर्तिका पांडेय ने इंटर में 95% अंक हासिल किए। वहीं हाईस्कूल में उत्कर्ष सक्टा ने 97% नंबरों के साथ टॉप किया। उत्कर्ष सक्टा ने ICSE बोर्ड में इतिहास और जीव विज्ञान में 100% अंक प्राप्त किए। विद्यालय के अध्यापकों ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम पर खुशी जताते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

© 2026. All Rights Reserved.