Wednesday Mar 4, 2026

टनकपुर के कार्कीफार्म में होलिका दहन और होली गायन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के कार्कीफार्म वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में होली समिति द्वारा आयोजित होली में होल्यारों की धूम मची है।

रघुवर से बैर करो न पिया, लौटा दो उनकी नारी सिया..., आलि धूम मची ब्रज कुंजन में..., ले चल ले चल रंगीले महल, तेरी बंशी ने मेरो मन मोह लिया...,गई–गई असुर तेरी नारी मंदोदरी, सिया मिलन गई बागा में..., अच्छा हां रे होलिका जल जलकर धूल गई..., भक्त प्रहलाद की रक्षा हेतु नरसिंह ने अवतार लियो...जैसी कई होली गीत ने रंग बिखेरा।

होली गायन।

इससे पूर्व टनकपुर कार्कीफार्म मै होलिका दहन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन वर्मा, कार्की फार्म वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी, संरक्षक जगदीश चंद्र जोशी, होली समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह बोहरा, कुशल सिंह राणा, रवींद्र सिंह, रेखा बोहरा, भुवन खर्कवाल, जगदीश महराना, देवकी जोशी, माया जोशी, गोदावरी बिष्ट, प्रदीप कर्नाटक, मेघा तिवारी, रिचा जोशी, मोनिका पांडेय, ममता महर, प्रीति कलखुड़िया, रमेश मुरारी, सुनीता चंद, रेनू चंद आदि मौजूद थे।

होली गायन।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.