श्रीमष्टा संगीत कला समिति की ओर से पाटी में हुई बैठकी होली गायन में बिखरे होली के रंग
देवभूमि टुडे
चंपावन/पाटी। श्रीमष्टा संगीत कला समिति की ओर से हुई बैठकी होली में देर रात तक राग फागों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। समिति के सीएस मौनी आवास में हुई बैठकी होली का शुभारंभ राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त रवीश पचौली ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठकी होली का आगाज सामूहिक गणेश वंदना प्रथम सुमिर श्री गणेश गौरी सूत्र प्रिय महेश के साथ हुआ।
सीएस मौनी ने राग हमीर ताल दीपचंदी में रंगभरी कंचन पिचकारी तकि तकि सखियां मुख पर मारी..., कैलाश भट्ट ने राग काफी में सैयां तू प्रीत न जाने, अंगिया मोरी रंग में ही साने..., अंकित गहतोड़ी ने राग यमन में सखियन मलत गुलाल, होलि के दिनन में..., बीसी भट्ट ने राग सहना में बय्या पकड़ मुख मलत गुलाल..., सागर मौनी ने राज जंगला काफी में चुनरिया ऐसी रंगा दीजो मोरी..., प्रदीप पचौली ने राग काफी में ऊधो मधुवन जाना उन्हें जाकर समझना..., महेश भट्ट ने राग काफी में ये कैसी नादानी सैय्या मोरी अखियां पिरानी...,पंकज पचौली ने राग काफी में आज बसंत सुहायो सखी मोरा पिया घर आयो..., मानसी गहतोड़ी ने राग काफी में कैसी ये धूम मचाई... मनमोहक प्रस्तुति देकर दे रात तक समा बांधा।
सौरभ अवस्थी, प्रियांशु भट्ट, सुमित गहतोड़ी ने तबले पर संगत दी। कार्यक्रम में ममता अधिकारी, नरेंद्र गहतोड़ी, आदित्य पंगरिया, काशिश मेहता, त्रिलोकी मौनी, भास्कर गहतोड़ी, तनिष्क मेहरा लक्ष्य मेहरा आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.