Wednesday Feb 4, 2026

कलश संगीत कला समिति के तत्वाधान में चंपावत खड़ी बाजार में होली

देवभूमि टुडे

चंपावत। कुमाऊंनी बैठकी होली में होल्यारों ने होली गायन के बहुरंग बिखेरे। कलश संगीत कला समिति के तत्वाधान में कलश संगीत कला समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया की अध्यक्षता में 30 जनवरी की रात हुई कुमाऊंनी बैठकी होली का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। चंपावत खड़ी बाजार में पांडेय पूजा सदन स्थित कलश संगीत कला समिति के कार्यालय में होली गायन का श्रीगणेश उमापति जोशी ने राग काफी में जटन बिराजत गंग... से किया। 

 

चंपावत में बैठकी होली में होली गाते होल्यार।

गिरीश पंत ने- मलत मलत भये लाल नैना, दिनेश बिष्ट ने- सांझ भयी घर जाओ लला बंसी ना बजाओ, हिमेश कलखुड़िया ने-तू तो साहिब मोरा गरीब नवाज अपने ही रंग में रंगा दे मोरी अंगिया, महेश जोशी ने- बाजू बंद खुल खुल जाय, तुलसी दत जोशी ने- मुरली अधर धर, कान्हा मोहे आन सुनावे, प्रेम बल्लभ भट्ट ने- भव भंजन गुण गाऊँ, मैं अपने राम को रीझाऊँ- गीत के जरिए रंग बिखेरे। संतोष पांडेय ने भी कुमांऊनी बैठकी होली प्रस्तुत की। तबले पर संगत दिनेश बिष्ट एंव बाल कलाकार चिरंजीव कार्तिक नरियाल और मयंक नरियाल ने दी। इस मौके पर गौरव पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.