एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा दी शुभकामनाएं, होली गायन भी हुआ
देवभूमि टुंड
चंपावत। BJP का चंपावत जिला कार्यालय आज पहली मार्च को होली के रंग में रंगा। 1 मार्च को पार्टी दफ्तर में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा सभी को होली की शुभकामनाएं दी। बाद में होली गायन भी हुआ।




होली कार्यक्रम में सभासद प्रेमा चिल्कोटी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, सुभाष बगौली, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी,भाजयुमो के विधिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गौरव पांडेय, सभासद नंदन तड़ागी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह साहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

© 2026. All Rights Reserved.