विरोध के बाद SDM ने बनबसा के आरोपित को दोनों मेडिकल स्टोर्स में ताले लगवाए
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपित मेडिकल स्टोर संचालक जेल में लेकिन चल रहे थे दोनों मेडिकल स्टोर
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। नाबालिग से छेड़छाड़ का जेल भेजा जा चुका आरोपित मेडिकल स्टोर संचालक की दो दुकानों के बाहर आज 14 जून को कुछ हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने हंगामा काटा। उन्होंने नारेबाजी कर आरोपित के राज मेडिकल और जनता मेडिकल स्टोर के फ्लेक्स बोर्ड हटा डाले।





POCSO एक्ट सहित BNS की धारा 75 (1) 1 में मुकदमा दर्ज कर खटीमा निवासी आरोपित मुशर्रफ को 12 जून जेल भेजा जा चुका है। लोगों ने इस बात पर ऐतराज जताया कि आरोपित संचालक के जेल में होने के बावजूद मेडिकल स्टोर खोला जा रहा है। इस मेडिकल स्टोर संचालक मुर्शरफ पर दूसरे धर्म की नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है। मेडिकल स्टोर खुले होने पर आज 14 जून को बनबसा, टनकपुर, खटीमा से आए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आरोपित पर अपनी पहचान छुपा बनबसा में दुकान चलाने का आरोप लगाया।
हंगामे की सूचना पर पहुंचे SDM ने दोनों मेडिकल स्टोर में ताले लगवा दिए। उनका कहना था आरोपित के मेडिकल स्टोर की ड्रग निरीक्षक से जांच कराई जाएगी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल, बजरंग दल के जिला महामंत्री नरेश विश्वकर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक ललित कुंवर, कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुरारी, जिला संयोजक पवन महरा, बजरंग दल के जिला संयोजक प्रदीप चौहान, भरत महरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.