Tuesday Jun 16, 2026

पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने वालों पर कारवाई की मांग की

हिंदू संगठनों ने जुलूस भी निकाला

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। बनबसा में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजा जा चुका मेडिकल स्टोर संचालक मुशर्रफ के लोगों की ओर से पीड़ित पक्ष पर समझौते पर दबाव डाले जाने का आरोप लग रहा है। दबाव डालने और डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए लगातार दूसरे दिन आज 16 जून को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महिला मंगल दल आदि संगठनों के बैनरतले युवाओं और महिलाओं ने विरोध जताया एवं बनबसा। थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

बनबसा थाने में जमे हिंदू संगठन।

हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल की अगुवाई में लोगों ने थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और किसी भी प्रकार का दबाव बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी। इससे पहले बनबसा में जुलूस निकाला गया। जुलूस प्रदर्शन में प्रेमा वर्मा, रेनू चंद, कलावती, पुष्पा, विमला सजवान, पुष्पा पुजारा, भागीरथी, सैलजा, रेनू जोशी, ज्योति कापड़ी, गीता बिष्ट, गीता थपलियाल, हेमा जोशी, सुनीता जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। पुलिस ने इंसाफ का भरोसा दिलाया है। आरोपित मुशर्रफ के खिलाफ POCSO सहित BNS की कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज चुकी है। 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.