Monday Feb 9, 2026

सकल हिंदू समाज की ओर से लोहाघाट रामलीला मैदान में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

बच्चों में वीर नारियों एवं महापुरुषों के संस्कार भरने का आह्वान

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदुत्व की विचारधारा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। सकल हिंदू समाज की ओर से आज 8 फरवरी को रामलीला मैदान में तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी की अध्यक्षता में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि महंत स्वामी धर्मराजानंदपुरी महाराज और महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 हेमंतानंद पशुपति महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति ही देश की आध्यात्मिक प्रगति, खुशहाली एवं विकास का मंत्र है।

मुख्य वक्ता RSS के पिथौरागढ़ विभाग प्रचारक वतन ने हिंदुत्व को परिभाषित करके हिंदू संस्कृति के विस्तार और संरक्षण के लिए हिंदुओं से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे बचपन से ही अपने बच्चों में शिवाजी, महाराणा प्रताप, स्वामी विवेकानंद, दुर्गावती, झांसी की रानी, चेनम्मा, सावित्री बाई फुले आदि अनगिनत वीर नारियों और महापुरुषों के संस्कार पैदा करें। कहा कि सनातन संस्कृति ही देश को विश्वगुरु का स्थान दिला सकती है।

 

विराट हिंदू सम्मेलन।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुनील चौबे, सह संयोजक अमित साह और अमित जुकरिया रहे। संचालन ने किया। इस मौके पर दीपक जोशी के संचालन में हुए सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय, सुभाष बगौली, निर्मल महारा, मोहित पाठक, गिरीश कुंवर, राजू गड़कोटी, सुरेंद्र बोहरा, दीपक ओली, चंद्रशेखर बगौली, योगेश पांडेय, बंशीधर जोशी, चंद्रशेखर जोशी, देवेंद्र बोहरा, एनके पुनेठा, मनीष जुकरिया, संजय पंत, गोविंद बोहरा, विवेक पुजारी, दीपक सूतेड़ी, भास्कर मुरारी, रमेश उप्रेती, नवीन कार्की, मुन्नी खड़ायत, सुषमा फर्त्याल, सरोज पुनेठा, लता वर्मा, चंद्रकला महारा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.