चंपावत में हिमवत्स ने किया जागरूकता कार्यक्रम
देवभूमि टुडे
चंपावत। हिमवत्स (हिमालय वाटर सर्विस तथा विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति) और UCOST देहरादून के सहयोग से आज 9 मार्च को कुलेठी में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता एवं सैनटरी पैड उपयोग की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि राजकीय नर्सिग कालेज की प्राचार्या डॉ.रश्मि रावत ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हिमवत्स के सचिव सेवानिवृत्त CMO डॉ. जीबी बिष्ट ने महिलाओं को विश्व ग्लूकोमा सप्ताह, स्वच्छता और स्वास्थ्य की जानकारी दी।


बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर पुष्पा चौधरी की अध्यक्षता और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी के संचालन और नर्सिग कालेज की प्रवक्ता दिव्या चौहान के मार्गदर्शन में छात्राओं ने महिला जागरूकता नाटक प्रस्तुत कर मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी दी गई। जिला अस्पताल की परामर्शदाता सावित्री राय ने मासिक धर्म चक्र और नेहा पांगती ने समाज में तंबाकू के नियंत्रण की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में डड़ा, कुलेठी, ताराचौड़, पुनेठी की बालिकाओं और महिलाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम के अंत मै सैनटरी पैड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापक रूद्र सिंह बोहरा ने किया। कार्यक्रम में टीडी पांडेय, रेखा जोशी, मुन्नी अधिकारी, कविता वर्मा, कामिनी वर्मा, डिकर देव, शोभा पांडेय, माया देवी, सुमन बिष्ट, प्रतिभा सामंत, प्रकाश पुनेठा, पंकज बोहरा आदि मौजूद थे।

© 2026. All Rights Reserved.