निरीक्षण करने रात को सड़क पर चल दिए DM
बारिश से क्षतिग्रस्त स्थानों पर तत्काल गड्ढा भरान, मौसम खुलते ही होगा स्थायी पेंचवर्क एवं ब्लैकटॉप
देवभूमि टुडे
चंपावत। मुख्यमंत्री के सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दिए गए निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। DM मनीष कुमार ने 1 कल दिन में सड़क निर्माण एजेंसियों की बैठक ली और रात में DM राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश से बने गड्ढों से रुबरु होने निकल गए। एनएच की टीम ने देर रात तक विभिन्न स्थानों पर गड्ढों का भरान कर सड़क को दुरुस्त किया।
DM ने चंपावत नगर से होकर गुजरने वाले टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। कई जगह गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से नजर आने पर उन्होंने और मौके से ही एनएच के अधिकारियों को गड्ढे पाटने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सड़क की स्थिति की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एनएच के अधिशासी अभियंता विभोर गुप्ता ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढों को फिलहाल तात्कालिक रूप से भरान कर दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि यात्रियों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो। बारिश समाप्त होने और मौसम अनुकूल होते ही संबंधित स्थानों पर स्थायी रूप से पेंचवर्क एवं ब्लैकटॉप कराया जाएगा। बताया कि जहां भी सड़क क्षतिग्रस्त होने अथवा गड्ढे बनने की सूचना मिल रही है, वहां टीम भेजकर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।



15 अक्टूबर तक सड़कों को करें गड्ढामुक्त:
यंप्रकत। DM मनीष कुमार ने गुरुवार अपराह्न को राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग सहित सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। गड्ढायुक्त सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। कहा कि मानसून के दौरान वर्षा एवं आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, टूटे मार्गों और प्रभावित ड्रेनेज व्यवस्था वाले स्थानों का तत्काल चिन्हीकरण कर विवरण तैयार किया जाए। मानसून समाप्त होते ही मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य प्राथमिकता से शुरू किए जाएं। डीएम ने कहा कि विभाग अपने अधीन सड़कों का निरीक्षण कर मरम्मत का आकलन अभी पूरा कर लें, ताकि मौसम अनुकूल होते ही कार्य शुरू किए जा सकें।
बैठक में डीएफओ डी पुरुषोत्तमन, प्रभारी सीडीओ अजय सिंह, लोनिवि चंपावत के ईई हितेश कांडपाल, लोहाघाट के ईई मयंक तिवारी, एनएच के ईई विभोर गुप्ता, पीएमजीएसवाई के ईई बीसी नैनवाल, सिंचाई विभाग के ईई रघुवर दत्त भट्ट आदि मौजूद थे।


© 2026. All Rights Reserved.