रोड का पानी कुर्मांचल प्रेस परिसर तक पहुंचा
चंपावत में मूसलाधार बारिश से कई जगह रोड में जलभराव
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत सहित पहाड़ के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन आज 23 जून को भी मौसम ने कई बार करवट ली। सुबह धूप, बादल के बाद मंगलवार शाम को तेज बारिश हुई। चंपावत के अलावा लोहाघाट में भी बारिश हुई।





तेज बारिश ने टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत नगरीय क्षेत्र के खटकना पुल को कुछ देर के लिए तालाब बना डाला। जल निकास की व्यवस्था में खामी से कई जगह रोड में जलभराव हुआ। वहीं चंपावत-मंच-तामली रोड में चंपावत नगर क्षेत्र के अंतर्गत कुर्मांचल प्रेस परिसर तक रोड का पानी आ गया। प्रेस स्वामी कपिल जोशी का कहना है कि इस स्थान पर बचाव के उपाय के लिए कई बार आग्रह किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
चंपावत जिले में पिछले 24 घंटे में बारिश (23 जून सुबह 8 बजे तक):
चंपावत:15 मिलीमीटर।
लोहाघाट: 21 मिलीमीटर।
पाटी: 20 मिलीमीटर।
© 2026. All Rights Reserved.