Thursday May 21, 2026

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के 50 साल के श्रद्धालु अर्जुन लाल ने इलाज के दौरान टनकपुर अस्पताल में दम तोड़ा

परिजनों के मुताबिक टीबी से ग्रस्त थे अर्जुन लाल 27 फरवरी से शुरू मां पूर्णागिरी धाम मेले में पांचवें श्रद्धालु की मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे एक श्रद्धालुओं की टनकपुर पहुंचते ही एकाएक तबीयत बिगड़ गई। श्रद्धालु इलाज के लिए खुद टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचा। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वैसे 27 फरवरी से शुरू मां पूर्णागिरी धाम के सरकारी मेले में यह किसी श्रद्धालु की पांचवीं मौत है।

 

अर्जुन लाल (50) पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम बेनीपुर हरगांव, सीतापुर, उत्तर प्रदेश 17 मई को अपने घर से ट्रेन से पूर्णागिरी के दर्शन के लिए निकले थे। 19 मई को दर्शन कर 20 मई को पहुंचे तो अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। वह जैसे-तैसे उप जिला अस्पताल पहुंचा। मृतक के पुत्र पवन कुमार ने बताया कि पिता टीबी रोग से ग्रस्त थे और 2 वर्षों से उनका इलाज चल रहा था। वे घर में मां पूर्णागिरी के दर्शन की जिद कर रहे थे। वे ट्रेन से टनकपुर पहुंचे और वहां से पूर्णागिरी के दर्शन कर वापस भी लौट आए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.