रेडक्रॉस सोसायटी ने टनकपुर अग्रिकांड प्रभावित व्यापारियों को कंबल, त्रिपाल सहित कई सामग्री भेंट किया
आग में खाक हुई थी टनकपुर मेला क्षेत्र की 6 दुकानें
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में पूर्णागिरी मेला क्षेत्र (पुरानी पानी की टंकी के पास) में 6 दुकानों में लगी भीषण आग के प्रभावितों को रेडक्रॉस सोसायटी ने मदद की है। रेडक्रॉस सोसायटी के चंपावत के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने बताया कि अग्रिकांड प्रभावित व्यापारियां को कंबल, त्रिपाल, चादर, खाद्य सामग्री, मेडिकल किट सहित कई सामग्री दी गई।





प्रभावित व्यापारियों को ये मदद तहसीलदार पिंकी आर्य ने नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, सभासद दिनेश कुमार, सुरेश कुमार आदि की मौजूदगी में दी।12 मई-13 मई की दरम्यिानी रात करीब 2 बजे बाद एकाएक पूर्णागिरी मेला क्षेत्र पुरानी पानी की टंकी के पास की दुकानों में आग लग गई। आग से अधिकांश दुकानें खाक हो गई। ये दुकानें कॉस्मेटिक, चश्मा, बेल्ट, बैग आदि की थीं। आग से रूचि वर्मा, सतपाल सिंह, देवेंद्र, करन कुमार, राम प्रकाश और श्याम लाल की दुकान खाक हो गई।
© 2026. All Rights Reserved.