Tuesday Feb 10, 2026

12 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे हवलदार हरीश चंद

कल 10 फरवरी को सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

परिवार में मातम, क्षेत्र में शोक की लहर

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। 12 कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार हरीश चंद की एकाएक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे इस वक्त पिथौरागढ़ में तैनात थे और कुछ दिन पूर्व अवकाश में अपने घर गड़ीगोठ आए हुए थे। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।

 

 

हवलदार हरीश चंद। (फाइल फोटो)

गड़ीगोठ निवासी भरत चंद के फौजी बेटे हवलदार हरीश चंद (35) आकस्मिक अवकाश पर कुछ दिन पूर्व घर आए हुए थे। आज 9 फरवरी तड़के करीब 3 बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वे अपने पीछे पत्नी आशा चंद और 14 माह के पुत्र को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कल 10 फरवरी सुबह सैन्य सम्मान के साथ बनबसा घाट में होगा। हवलदार हरीश चंद के निधन पर गौरव सेनानी कल्याण समिति पूर्व सैनिक संगठन बनबसा टनकपुर के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद सहित तमाम पूर्व फौजियों ने निधन पर शोक जताया है।  




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.