Friday Apr 24, 2026

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने चंपावत में किया पाठ

मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर 4 अप्रैल से शुरू आंदोलन को 20 दिन हुए

देवभूमि टुडे

चंपावत। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन थम नहीं रहा है। मांगों को लेकर गतिरोध दूर नहीं हो रहा है। आज 23 अप्रैल को धरने के 20वें दिन सरकार की सद्बुद्धि के लिए चंपावत में धरना स्थल पर हनुमान चालीसा पाठ हुआ। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स 4 अप्रैल से धरना प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। संगठन की चंपावत ब्लॉक अध्यक्ष दीपा पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं ने भैरवा टैक्सी स्टेंड में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद सभा की। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक वे धरना प्रदशज़्न जारी रखेंगी। आंदोलन की वजह से विभागीय कामकाज पर असर पड़ रहा है। पाठ करने वालों में प्रदेश सदस्य विमला पनेरू, लीलावती जोशी, उमा त्रिपाठी, शांति गोस्वामी, सुनीता पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

 

ये हैं मांगें:

मानदेय को 9300 से बढ़ाकर 24 हजार करने, बायोमैट्रिक से उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, समय पर मानदेय देने, सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने, विभाग में रिक्त पदों पर जिलेवार कार्यकताओं की पदोन्नति सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं को उनके भ्रमण एवं विभागीय कार्यों हेतु नियमानुसार यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता प्रदान करने, बीएलओ और अन्य गैर-विभागीय कार्यों में लगाई जाने वाली ड्यूटी पर फोन का रिचार्ज और टीए-डीए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.