Saturday Aug 22, 2026

नशे के सेवन एवं नशे के कारोबार में संलिप्त रहने के आरोप में लोहाघाट का मोहित ढेक पाबंद

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने मोहित ढेक निवासी कोलीढेक थाना लोहाघाट के विरुद्ध धारा 129 (जी) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए सदाचार बनाए रखने हेतु पाबंद किया है। SP रेखा यादव के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से 6 मुकदमे दर्ज है।

उक्त व्यक्ति पर नशे के सेवन एवं नशे के कारोबार में संलिप्त रहने के साथ-साथ क्षेत्र में आए दिन उपद्रव एवं हंगामा कर लोगों को भयभीत एवं परेशान करने का आरोप है। उसकी आपराधिक प्रवृत्ति के कारण क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न होने की शिकायतें रही हैं। ऐसे व्यक्ति का बिना पाबंद स्वच्छन्द रहना जनहित एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से उचित न होने के कारण पुलिस द्वारा नियमानुसार यह कार्यवाही की गई।

 

आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज FIR:

1.धारा 8/21 NDPS Act, थाना खटीमा।

2.धारा 8/18/21 NDPS Act, थाना लोहाघाट।

3.धारा 8/22 NDPS Act, थाना पाटी।

4.धारा 8/21/60 NDPS Act, थाना चंपावत।

5.धारा 3/4 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, थाना लोहाघाट।

6.धारा 129 (जी) BNS, थाना लोहाघाट।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.