Friday Jul 3, 2026

नाराज लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने गायनेकोलॉजिट के स्थानांतरण के विरोध में दिया धरना

स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी के स्थानांतरण से लोहाघाट के अलावा बाराकोट और पाटी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के इलाज में होगी दुश्वारी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट उप जिला अस्पताल की गायनेकोलॉजिट डॉ. मोनिका गिरी के स्थानांतरण से जिले के तीन विकासखंड की महिलाओं का इलाज प्रभावित होगा। स्थानांतरण से लोगों में नाराजगी है। विरोध में आज 3 जुलाई को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने धरना दिया। कहा कि अगर चिकित्सक का तबादला नहीं रोका गया, तो समिति आगे भी आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

लोहाघाट उप जिला अस्पताल की गायनेकोलॉजिट डॉ. मोनिका गिरी का शक्तिफार्म स्थानांतरण किया गया है। उनके स्थान पर लोहाघाट किसी स्त्रीरोग विशेषज्ञ को भेजा भी नहीं गया है। इससे नाराज लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में धरना दिया। और स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की। कहा कि डॉ. गिरी की सेवाओं से महिलाओं का इलाज सुगम हो रहा था। उनके स्थानांतरण से लोहाघाट, बाराकोट और पाटी विकासखंड के लोगों पर असर पड़ेगा। राजकिशोर साह, लोकेश पांडेय, अजय गोरखा, कमल किशोर, गोविंद बिष्ट आदि ने धरना दिया।

 

क्या कहते हैं अधिकारी:

गायनेकोलॉजिट डॉ. मोनिका गिरी लोहाघाट में शानदार काम कर रही हैं। उनकी लोहाघाट में तैनाती 2025 में हुई है। स्थानांतरण रोके जाने को लेकर उन्होंने प्रत्यावेदन किया है। खुद मैने भी स्थानांतरण नहीं करने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा है। ताकि क्षेत्र में इलाज की बेहतर

व्यवस्था बनी रहे।

डॉ. देवेश चौहान,

मुख्य चिकित्साधिकारी, चंपावत।

CMO डॉ. देवेश चौहान।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.