Tuesday Feb 10, 2026

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन के ज्ञापन के बाद

मुख्य शिक्षाधिकारी ने सभी BEO को भेजा पत्र  

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यक्षेत्र के नजदीक के केंद्रों में लगेगी। इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी एमएस बिष्ट ने जिले के सभी चारों खंड शिक्षाधिकरियों को आदेश जारी किए हैं। इस आदेश से अतिथि शिक्षकों को राहत मिलेगी।

 

 

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी निकटस्थ केंद्रों में लगाने की मांग की थी। इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर और सचिव नीरज जोशी ने इस माह के शुरू में मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजा था।

उनका कहना था कि बोर्ड परीक्षाओं में अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यस्थल से दूर के विद्यालयों में लगती रही है। उन्हें अल्प मानदेय मिलता है, लिहाजा उनकी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी कार्यस्थल से नजदीक के स्कूल में लगाई जाए। ताकि वे अनावश्यक मानसिक व आर्थिक नुकसान से बच सकेंगे।

UBSE (उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद) की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी।

मुख्य शिक्षाधिकारी एमएस बिष्ट।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.