Monday Mar 2, 2026

माध्यमिक अतिथि शिक्षक दीर्घ अवकाश का मानदेय नहीं देने से भड़के

भविष्य में आंदोलन की भी चेतावनी दी

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड के अतिथि शिक्षकों ने दीर्घ अवकाश अवधि का मानदेय नहीं दिए जाने के विरोध में आज 1 मार्च को सांकेतिक धरना दिया। कहा कि मानदेय नहीं दिए जाने की सूरत में भविष्य में भी आंदोलन किया जाएगा।

 

माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन का कहना है कि उन्हें लंबे समय से दीर्घ अवकाश (पहाड़ों में शीत अवकाश और मैदान व घाटी वाले क्षेत्रों में ग्रीष्म अवकाश) में ऑनलाइन काम करने के दौरान मानदेय दिया जाता था, लेकिन इस बार काम के बावजूद दाम नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए निदेशक द्वारा बाकायदा आदेश जारी किए जा चुके हैं। ये कदम अल्प मानदेय में काम कर रहे शिक्षकों के साथ नाइंसाफी है। इसके विरोध में प्रदेश संगठन के आह्वान पर आज रविवार को माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर नेतृत्व में सांकेतिक धरना दिया गया। संगठन ने दीर्घ अवकाश का मानदेय नहीं दिए जाने पर भविष्य में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। साथ ही होली के त्योहार के बावजूद फरवरी का मानदेय नहीं देने जाने पर भी नाराजगी जताई गई। धरना देने वालों में जिला महामंत्री नीरज जोशी, उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, अतुल कलखुड़िया, लक्ष्मी चंद आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.