Sunday Jun 21, 2026

7 दिनी समर कैंप का मानदेय नहीं दिए जाने से नाराज है माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन

देवभूमि टुडे

चंपावत। माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन ने समर कैंप दिवसों का मानदेय नहीं देने पर ऐतराज जताया है। समर कैंप दिवस के आखिरी दिन आज 2 जून को संगठन ने काला फीता बांध कर विरोध जताया।

विरोध जताते शिक्षक।

संगठन के जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 27 मई से 2 जून तक समर कैंप का आयोजन किया गया। इसके तहत विद्यालय स्तर से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई भी। इसमें अतिथि शिक्षकों ने भी योगदान दिया। समर कैंप के समापन के बाद अतिथि शिक्षकों ने मानदेय प्रपत्र अधिकारियों को दिए, लेकिन अधिकारियों ने 26 मई तक ही मानदेय देने की बात कही।

संगठन ने कहा कि इससे पूर्व शीतकालीन स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण कराने के बाद भी मानदेय नहीं दिया गया। विरोध जताने वालों में चौड़ामेहता जीआईसी के शिक्षक चंचल सिंह कुंवर, अशोक कुमार, तामली के नीरज जोशी बालातड़ी के उमेश मिश्रा, दिनेश जोशी आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.