राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नरसिंहडांडा की छात्रा प्रतिज्ञा का JNV एवं राजीव2 नवोदय विद्यालय में चयन
देवभूमि टुडे
चंपावत। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नरसिंहडांडा की छात्रा प्रतिज्ञा का दो सरकारी स्कूलों में चयन हुआ है। प्रतिज्ञा JNV (जवाहर नवोदय विद्यालय) चंपावत एवं राजीव नवोदय विद्यालय लोहाघाट में कक्षा 6 के लिए चयनित हुई है।

चयन होने पर प्रधानाध्यापिका नीलम वर्मा, शिक्षिका रश्मि उपाध्याय, शिक्षक हरीश चंद्र जुकरिया, अर्पित शर्मा एवं रमेश चंद्र जोशी ने बालिका को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह एवं खंड शिक्षाधिकारी भारत जोशी ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
© 2026. All Rights Reserved.