Sunday Jun 14, 2026

4 मई से 16 मई तक चले गोल्ज्यू महोत्सव के समापन के बाद मैदान में था गंदगी का अंबार

पर्यावरण मित्रों की 4 दिन की मेहनत से मैदान हुआ चकाचक

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत में 4 मई से शुरू गोल्ज्यू महोत्सव का समापन पिछले सप्ताह 16 मई को हो गया था। महोत्सव में लगे सैकड़ों दुकानों और स्टॉल के हटने के बाद हुई गंदगी को नगर पालिका ने साफ कर लिया है। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि पर्यावरण मित्रों के माध्यम से यहां स्वच्छता अभियान चलाया गया। और अब गोरलचौड़ मैदान पहले की तरह साफ-सुथरा और चकाचक हो गया। अब इस मैदान में फिर से खेल गतिविधियां हो सकेंगी। वहीं आज 24 मई को नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने मैदान की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने महोत्सव के बाद मैदान की सफाई पर संतोष जताया।

चंपावत में 2023 के बाद पहली बार गोल्ज्यू महोत्सव आयोजित किया गया था। सैकड़ों दुकानों, स्टॉल, मनोरंजन के लिए लगे झूले, चर्खें आदि के हटने के बाद मैदान में गंदगी का अंबार था। नगर पालिका को इस गंदगी को हटा मैदान साफ करने में 4 दिन से अधिक का समय लगा। बहरहाल अब गोरलचौड़ मैदान पहले की तरफ साफ हो गया है और खेल गतिविधियों का आयोजन फिर से शुरू हो सकेगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.