Monday Apr 20, 2026

शिवालय मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद टनकपुर के विभिन्न मार्गों से होकर सीताराम धर्मशाला पहुंचाी यात्रा

19 अप्रैल से चंपावत के गोरलदेव मंदिर से शुरू हुई श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा

9 मई को चंपावत में होगा समापन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। धरोहर न्यास की ओर से कल 19 अप्रैल से चंपावत से शुरू श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा का चंपावत से टनकपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का पड़ाव सीमेंट रोड स्थिति शिवालय मंदिर रहा। पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को मंदिर के पुजारी पंडित रामनारायण दास ने रुद्रपुर को रवाना किया। नगर के मुख्य मार्गोँ से होते हुए यात्रा सीताराम धर्मशाला पहुंची। यात्रा का उद्देश्य धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और परंपरा का संरक्षण है। यात्रा का समापन 9 मई को चंपावत में होगा।

गोल्ज्यू यात्रा।

यात्रा में गोल्ज्यू उपासक कमल सिंह जीना, अपनी धरोहर न्यास के अध्यक्ष विजय भट्ट, यात्रा के नगर संयोजक एडवोकेट नवल किशोर तिवारी, आरएसएस के जिला सह संचालक जगदीश जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहिताश अग्रवाल, कुमाऊंनी महिला क्लब की अध्यक्ष सुमन वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पाठक, हेमा वर्मा, कार्की फार्म वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रविंद्र सिंह, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भुवन जोशी, महामंत्री सत्यप्रकाश गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, सभासद सविता बिष्ट, शैलेंद्र सिंह, अनीता नैथानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.