Saturday Sep 19, 2026

संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है गोल्ज्यू महोत्सव: पालिकाध्यक्ष पांडेय

4 मई को CM पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ

गोल्ज्यू महोत्सव चंपावत की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा

देवभूमि टुडे

चंपावत। इंसाफ के देव गोरलदेव की धरती चंपावत में गोल्ज्यू महोत्सव 4 मई से 13 मई तक होगा। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव हमारी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। पत्रकार वार्त्ता में उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 4 मई को पूर्वान्ह 11 बजे करेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 

पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय।

अध्यक्ष ने कहा कि महोत्सव से संस्कृति संवर्द्धन के साथ पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। कहा गया कि गोल्ज्यू महोत्सव के जरिए गोल्ज्यू धाम को पर्यटन मानचित्र में लाने में मदद मिलेगी। महोत्सव में धार्मिक गतिविधियों के अलावा 4 मई से 6 मई तक स्टार नाईट होगी। विभागीय स्टॉल, विकास प्रदर्शनी, खेल एवं व्यापारिक गतिविधियां भी होंगी। नगरपालिका द्वारा आयोजित गोल्ज्यू महोत्सव 13 मई तक चलेगा। वार्ता के दौरान EO भरत त्रिपाठी भी मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.