Friday May 8, 2026

नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया उद्घाटन

देवभूमि टुडे

चंपावत। गोल्ज्यू महोत्सव के अंतर्गत आज 7 मई को व्यावसायिक मेला शुरू हो गया। उद्घाटन सुबह 11 बजे गोरलचौड़ मैदान में नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि इस व्यवसायिक मेले से हथकरघा और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर कलश यात्रा भी निकाली गई।

गोल्ज्यू महोत्सव का शुभारंभ करती पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि व्यवसायिक मेले में स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ विक्रय भी किया जाएगा। इस मौके पर दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, बबीता प्रहरी, पूजा वर्मा, रोहित बिष्ट, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, एडवोकेट शंकरदत्त पांडेय   ईओ भरत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

4 मई से 13 मई तक होने वाला गोल्ज्यू महोत्सव की तिथि में मौसम खराब होने से बदलाव किया गया है। अब मेले का समापन 13 के स्थान पर 16 मई को होगा। विद्यालयी स्तर की प्रतियोगिताएं, स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम और सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां 14 मई से 16 मई तक होगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.