पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय के नेतृत्व में खटीमा गए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रण दिया
गोल्ज्यू महोत्सव चंपावत की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा: एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय
देवभूमि टुडे
चंपावत। इंसाफ के देव गोरलदेव की धरती चंपावत में गोल्ज्यू महोत्सव 4 मई से होगा। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। आज 1 मई को नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय के नेतृत्व में खटीमा CM आवास गए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक CM धामी ने न्यौता स्वीकार कर लिया है। प्रतिनिधिमंडल में गए वरिष्ठ BJP नेता एडवोकेट शंकर दत पांडेय ने कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव चंपावत की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में इस महोत्सव के जरिए गोल्ज्यू धाम को पर्यटन मानचित्र में लाने में मदद मिलेगी।


महोत्सव का श्रीगणेश 4 मई को होगा। महोत्सव 10 दिन तक चलेगा। 3 दिन तक पूजा-अर्चना होगी। 4 मई से 6 मई तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 10 दिन का व्यापारिक मेला चलेगा। प्रतिनिधिमंडल में सभासद प्रेमा चिल्कोटी, रोहित बिष्ट, वरिष्ठ BJP नेता एडवोकेट शंकर दत पांडेय, BJP जिला महामंत्री पूरन मेहरा, BJP SC मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी जनार्दन चिल्कोटी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.