Monday May 4, 2026

आज CM करेंगे शुभारंभ

धर्म व संस्कृति का समागम गोल्ज्यू महोत्सव चंपावत की संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा: पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय

मौसम अनुकूल रहे इसके लिए चंपावत के घटकू मंदिर में पूजा-अर्चना भी की गई

देवभूमि टुडे

चंपावत। आज 4 मई से इंसाफ के देव गोरलदेव की धरती चंपावत में गोल्ज्यू महोत्सव का श्रीगणेश होगा। 10 दिन तक चलने वाला महोत्सव बमुश्किल 2 घंटे बाद शुरू हो जाएगा। नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 बजे महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी है। इंसाफ के धाम के पास का गोरलचौड़ मैदान सज संवर चुका है। लेकिन मौसम ने फिक्र बढ़ा दी है। आज सोमवार सुबह 5 बजे से लगातार बारिश हो रही है। सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में चंपावत में 32 मिलीमीटर बारिश हुई। तमाम वैकल्पिक उपाय करने के बावजूद इससे आयोजकों के माथे में चिंता की लकीरें हैं। 

गोल्ज्यू मंदिर।

वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि मौसम अनुकूल रहे, इसके लिए चंपावत के घटकू (घटोत्कच) मंदिर में पूजा-अर्चना की गई है। गोल्ज्यू महोत्सव 4 मई से 13 मई तक होगा। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव हमारी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। महोत्सव से संस्कृति संवर्द्धन के साथ पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव के जरिए गोल्ज्यू धाम को पर्यटन मानचित्र में लाने में मदद मिलेगी। महोत्सव में धार्मिक गतिविधियों के अलावा 4 मई से 6 मई तक स्टार नाईट होगी। व्यापारिक गतिविधियां भी होंगी। विभागीय स्टॉल और विकास प्रदर्शनी भी लगेंगी।

पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.