जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने जादू के माध्यम से बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ जागरूक किया
चंपावत जिले में बाल विवाह की दर 13%
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट की चंपावत में कार्यशाला
देवभूमि टुडे
चंपावत। Just Right's For Children के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट ने कार्यशाला की। शुभारंभ CDO अजय सिंह और संस्था के निदेशक डॉ. अमित श्रीवास्तव ने किया। चंपावत विकास भवन में हुई कार्यशाला में डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि 2030 तक देश को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। कहा कि चंपावत जिले में बाल विवाह की दर 13% है। कार्यशाला में बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 और बाल श्रम निषेध अधिनियम 1986 के प्रावधानों की जानकारी दी गई।





बच्चों के अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय से काम करने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। इससे पहले DM मनीष कुमार ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न गांवों में घूमकर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करेगा। जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने जादू के माध्यम से लोगों को बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ जागरूक किया। कार्यशाला में JJB (किशोर न्याय बोर्ड) के सदस्य प्रकाश जोशी शूल, संरक्षण अधिकारी मीनू पंत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.