Monday Apr 27, 2026

हाईस्कूल में हिमानी, इंटर में यश रहे चंपावत जिले में नंबर वन

हाईस्कूल में 95.84%छात्राएं व 93.79% छात्र पास, इंटरमीडिएट में 95.9% छात्राएं और 90.08% पास हुए

हाईस्कूल में चंपावत जिला 5वें और इंटरमीडिएट में प्रदेश में 4थे नंबर पर रहा

हाईस्कूल में 5 और इंटरमीडिएट में 6 छात्र प्रदेश की मेरिट में आए

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में चंपावत जिले में छात्राओं का प्रदर्शन फिर बेहतर रहा है। मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में शामिल कुल 2845 विद्यार्थियों में से 2697 (94.80%) पास हुए। इनमें 95.84% छात्राएं और 93.79% छात्र पास हुए। इंटरमीडिएट के शामिल हुए 2450 विद्यार्थियों में से 2281 (93.10%) पास हुए। इनमें 95.91% छात्राएं और 90.08% पास हुए। जिलेवार प्रदर्शन की बात करें, तो हाईस्कूल में उत्तराखंड में चंपावत जिले पांचवें नंबर पर रहा। जबकि इंटरमीडिएट में प्रदेश में चौथे नंबर पर रहा। हाईस्कूल में 5 और इंटरमीडिएट में 6 छात्र प्रदेश की मेरिट में आए।

हाईस्कूल में मॉडर्न इंटर कॉलेज की हिमानी उप्रेती 96.20% अंक के साथ जिले में प्रथम और प्रदेश में सातवें नंबर पर रही। जबकि इंटर में टनकपुर के यश अवस्थी 93.80% नंबरों के साथ जिले में प्रथम और प्रदेश में 18वें नंबर पर रहे। सरकारी स्कूलों में हाईस्कूल में अमोड़ी जीआईसी की संगीता भट्ट 94.60% और इंटरमीडिएट में अमोड़ी जीआईसी की हंसा भट्ट 92.60% अंक के साथ नंबर एक रहे।

हिमानी उप्रेती व यश अवस्थी।

इंटरमीडिएट के चंपावत जिले के मेधावी छात्र:

1.यश अवस्थी, लाला चंबाराम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, टनकपुर, 93.80%, प्रदेश में 18वां स्थान।

2.रिया चौबे, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट, 93.20%, प्रदेश में 21वां स्थान।

3.संचित जोशी, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट, 92.80%, प्रदेश में 23वां स्थान।

4.मयंक जोशी, लाला चंबाराम विवेकानंद विद्या मंदिर टनकपुर, 92.80%, प्रदेश में 23वां स्थान।

5.हंसा भट्ट, जीआईसी अमोड़ी, 92.60%, प्रदेश में 24वां स्थान।

6.हेमा नायक, जीआईसी दिगालीचौड़, 92.40%, प्रदेश में 25वां स्थान।

7.धीरज चंद, जीआईसी मडलक, 92.00%, जिले में 6ठां स्थान।

8.पंकज सिंह बिष्ट, जीआईसी रीठाखाल, 92.00%, जिले में 6ठां स्थान।

9.दीपांशु बोहरा, लाला चंबाराम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, टनकपुर, 91.60%, जिले में 7वां स्थान।

10.गौरव बिनवाल, जीआईसी बिनवालगांव, 91.00%, जिले में 8वांं स्थान।

11.आदित्य तिवारी, लाला चंबाराम विवेकानंद विद्या मंदिर टनकपुर, 90.80%, जिले में 9वां स्थान।

12.तनुजा उप्रेती, जीआईसी दिगालीचौड़, 89.20%, जिले में 10वां स्थान।

13.एश्वर्या उप्रेती, जीआईसी दिगालीचौड़, 88.80%, जिले में 11वां स्थान।

 

हाईस्कूल के चंपावत जिले के मेधावी छात्र:

1.हिमानी उप्रेती मॉडर्न इंटर कॉलेज चंपावत, 96.20%, प्रदेश में सातवां स्थान।

2.संगीता भट्ट, जीआईसी अमोड़ी, 94.60%, प्रदेश में 15 वां स्थान।

3.पवन सिंह रावत, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत,94.60%, प्रदेश में 15 वां स्थान।

4.जलज ओली, डॉ. एलडी भट्ट विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खेतीखान, 92.80%, प्रदेश में 24वां स्थान।

5.नरेंद्र कुमार, जीआईसी पनिया, 92.60%, प्रदेश में 25वां स्थान।

6.आयुष जुकरिया, डॉ. एलडी भट्ट विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खेतीखान, 92.40%, जिले में 5वां स्थान।

7.दिव्यांशु जोशी, डॉ. एलडी भट्ट विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पाटी, 92.40%, जिले में 5वां स्थान।

8.प्राची पचौली, मॉडर्न इंटर कॉलेज चंपावत, 91.60%, जिले में 6ठां स्थान।

9.प्रिया बिष्ट, जीएचएसएस कफरा, 91.40%, जिले में 7वां स्थान।

10.सुमित जोशी, जीआईसी अमोड़ी, 90.20%, जिले में 8वां स्थान।

11.हर्षित जोशी, डॉ. एलडी भट्ट विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पाटी, 90.20%, जिले में 8वां स्थान।

12.त्रिलोक महरा, जीएचएसएस खूनाबोरा, 90.00%, जिले में 9वां स्थान।

13.शिवांसी जोशी, हीरा भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट, 90%, जिले में 9वां स्थान।

सांची जोशी।
रिया। 
हंसा भट्ट।
जलज ओली।
प्रदेश में 24वें स्थान पर रहे जलज ओली का खेतीखान मेंमुंह मीठा करते पिता चंद्रबल्लभ ओली व मां कमला ओली।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.