चंपावत जिले की 3 सड़कों पर बारिश की मार
टनकपुर-जौलजीबी सड़क खुली
बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 95 मिलीमीटर बारिश टनकपुर में
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में 5 सितंबर से तकरीबन लगातार बारिश है। 3 दिन से हो रही बारिश से जन-जीवन पर असर पड़ा है। 5 सितंबर की तरह ही मौसम के मद्देनजर आज 7 सितंबर को भी इंटर तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों की छुट्टी की गई है। वहीं बारिश और मलबे से 1 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 3 सड़कें बंद है।
लेकिन राहत की बात है कि सबसे महत्वपूर्ण एवं जिले की लाइफलाइन टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग खुली है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक टनकपुर-जौलजीबी रोड भी खुली है। चरण मंदिर के पास चट्टान गिरने से बीते 2 सप्ताह से यह सड़क 4 बार बंद हो चुकी है। लेकिन कल शाम से यह सड़क खुली बताई गई है। बीते 24 घंटे में समूचे जिले में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 95 मिलीमीटर बारिश मैदानी क्षेत्र टनकपुर में हुई। जबकि सबसे कम 26 मिलीमीटर बारिश लोहाघाट में हुई।


बंद हैं ये सड़कें:
1.घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग।
2.पंचेश्वर-नेत्र सलान सड़क।
3.छतकोट-पाली सड़क।
चंपावत जिले में कितनी बारिश सुबह 8 बजे तक (7 सितंबर का आकड़ा):
चंपावत: 64 मिलीमीटर
लोहाघाट: 26 मिलीमीटर
पाटी: 35 मिलीमीटर
टनकपुर: 95 मिलीमीटर
बनबसा: 57 मिलीमीटर
© 2026. All Rights Reserved.