Thursday Nov 5, 2026

अक्टूबर में पदोन्नति के साथ हुआ था स्थानांतरण

टनकपुर उप जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधीक्षक पद पर सेवारत थे

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के नए मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में डॉ. घनश्याम तिवारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने धनतेरस से एक दिन पूर्व आज 5 नवंबर को नए पद का चार्ज लिया। कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर करने की दिशा में काम किया जाएगा।

 

नवागत CMO डॉ. घनश्याम तिवारी।

चंपावत के नए सीएमओ के रूप में पदोन्नत कर स्थानांतरित करने का शासन ने 21 अक्टूबर को आदेश जारी किया था। अभी तक चंपावत के सीएमओ की जिम्मेदारी डॉ. देवेश चौहान संभाल रहे थे। नवागत सीएमओ डॉ. तिवारी यहां आने से पूर्व तक टनकपुर उप जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। आज उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. देवेश चौहान, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय सहित सीएमओ कार्यालय के कार्मिकों ने नवागत सीएमओ का स्वागत किया। सीएमओ डॉ. घनश्याम तिवारी का सीएमओ के रूप में कार्यकाल बेहद कम रहेगा। वे इस साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.