Saturday Feb 14, 2026

84.44 करोड़ रुपये की लागात की योजना के पूरा होने पर लोहाघाट क्षेत्र को

मिलेगी पेयजल संकट से निजात

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट की प्यास बुझाने के लिए स्वीकृत सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए पहली किस्त जारी हो गई है। 84.44 करोड़ रुपये की इस योजना के लिए पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। योजना की वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका आभार जताया है।

लोहाघाट के लिए केंद्र पोषित योजना अमृत (अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन) 2.0 योजना के तहत सरयू लिफ्ट पेयजल का शासनादेश आज 13 फरवरी को जारी हो गया है। CM धामी ने स्वीकृति का शासनादेश शिष्टमंडल को दिया। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना का कार्य जल्द शुरू होगा। 

योजना के धरातल पर आने से लोगों को साफ और भरपूर पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। भाजपा नेता सीएम के लोहाघाट आगमन पर नागरिक अभिनंदन करेंगे। शिष्टमंडल में प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, हरीश सिंह अधिकारी, सभासद आशीष राय, दीपक नाथ गोस्वामी, चंद्रशेखर बगौली, चंद्रशेखर जोशी के अलावा शिक्षक नेता गोविंद बोहरा शामिल थे।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.