GIC लोहाघाट के प्रधान सहायक अतुल कुमार सक्सेना कैंसर से पीड़ित थे
मिनिस्ट्रियल कार्मिकों में शोक
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। GIC लोहाघाट के प्रधान सहायक अतुल कुमार सक्सेना (47) का निधन हो गया। कैंसर जैसी भयावह बीमारी से लंबे समय से जूझने रहे प्रधान सहायक सक्सेना का आज 27 सितंबर को पूर्वान्ह 11:00 बजे निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी के साथ दो संतान छोड़ गए हैं।
एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि अतुल सक्सेना बीते 4 वर्षों से कैंसर रोग से पीड़ित थे। जिसके चलते मिनिस्ट्रियल संगठन के अनुरोध पर उन्हें GIC चारूबेटा, खटीमा में कार्योजित किया गया था। लेकिन मई में कार्योजित आदेशों के निरस्त होने के बाद सक्सेना को फिर से वापस लोहाघाट भेज दिया गया। संगठन ने कहा कि अतुल सक्सेना की पहचान मेहनती और ईमानदार कार्मिक के रूप में थी।

उनके निधन से कर्मचारी संगठन गमगीन हैं। निधन पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र जोशी, सचिव हिमांशु मुरारी, फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव जीवन चंद्र ओली, GIC के प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट, दिनेश नाथ गोस्वामी, भुवन पंत, ईश्वरी लाल शाह, ललित मोहन चतुर्वेदी, कैलाश नाथ महंत, मुकेश जोशी, उमेश चंद्र जोशी, हर्षित धौनी, बालेश गहतोड़ी, अनीता राय, मालविका पंत, भगवती जोशी, निर्मला भट्ट, रीता देउपा, प्रभाकर दीक्षित, राघवेंद्र यादव, लोचन त्रिपाठी,प्रकाश तड़ागी, मिंटू राणा,संजय कुमार, शुभम जोशी सहित तमाम मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने शोक जताया है।
© 2026. All Rights Reserved.