वन विभाग की अभिरक्षा से कल फरार आरोपित जगदीश तिवारी आज हत्थे चढ़ा
पुलिस को सौंपा, टनकपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
टनकपुर टाल से सागौन के 63 से अधिक लट्ठे बरामद
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में अस्पताल रोड के पास की एक टाल से भारी मात्रा में बरामद हुई अवैध लकड़ी के कल फरार आरोपित को आज 7 जून को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग ने आरोपित जगदीश चंद्र तिवारी को कोतवाली में सुपुर्द्ध किया है। आरोपित के खिलाफ कल वन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज हुआ था और आज विभाग ने कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वन विभाग की हल्द्वानी प्रभाग की टीम ने टनकपुर अस्पताल रोड के पास की टाल से जमीन में छुपाकर रखी गई सागौन के 63 अवैध लट्ठे को बरामद किया था। प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपित जगदीश चंद्र तिवारी के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 26, 41, 42 एवं 52 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को कल वन विभाग की टीम ने दबोच लिया था, लेकिन स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाते वक्त वन कर्मियों को चकमा देकर वह फरार हो गया। अलबत्ता आरोपित को वन विभाग की टीम ने टनकपुर हाईवे से दबोच लिया है। आरोपित के खिलाफ आज 7 जून को कोतवाली में बीएनएस की धारा 262 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.