Saturday Sep 19, 2026

अखंड धूनी स्थल में फलदार सहित कुल 60 पौधे रोपे

पूर्णागिरी मंदिर समिति अध्यक्ष सहित पुजारियों ने पौधों की परवरिश करने का संकल्प लिया

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरी धाम क्षेत्र में हरेला पर्व पर पूजा-अर्चना के बाद पौधारोपण किया गया। पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी की अगुवाई में हुए पौधारोपण कार्यक्रम में फलदार और आध्यात्मिक महत्व के पौधे लगाए गए।

अखंड धूनी स्थल में पौधे लगाते मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी व पंडित भीम दत्त पांडेय।

 

पूर्णागिरी धाम के अखंड धूनी स्थल में आज 16 जुलाई को आम, लीची, रुद्राक्ष, पीपल, बड़ आदि के 60 पौधे रोपे गए। पौधों को लगाने के साथ ही इनकी परवरिश की भी जिम्मेदारी ली गई। नवजात पौधों की सुरक्षा के लिए जाली भी लगाई जाएगी। पौधारोपण कार्यक्रम में पंडित मोहन पांडेय, पंडित राजू तिवारी, बेनी प्रसाद पांडेय, भीम दत्त पांडेय, कमलापति पांडेय, महेश पांडेय, दयानंद पांडेय, इंद्रदेव पांडेय, दिनेश पांडेय, जगदीश पांडेय, संजय पांडेय, हरीश पांडेय, दिनेश तिवारी आदि शामिल थे।

अखंड धूनी स्थल में पौधे लगाते मंदिर समिति के पदाधिकारी व अन्य सदस्य।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.