ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई जल और शर्बत की सेवा
3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने निशुल्क जल सेवा का लाभ उठाया
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। पूर्णागिरी धाम में निशुल्क जल सेवा हुई। पूर्णागिरी (कालीगूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी की ओर से की गई इस निशुल्क जल सेवा का साढ़े 3 हजार श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। भैरव मंदिर क्षेत्र के पास चलाई गई इस जल और शर्बत की सेवा का भी तीर्थयात्रियों ने लाभ उठाया।




आज 8 जून को करीब 5 घंटे तक यह सेवा चली। देवी दर्शन कर लौटने और दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों ने गर्मी के बीच चली इस सेवा के आयोजकों की सराहना की। निशुल्क जल सेवा में पंडित कृष्णानंद तिवारी, कैलाश पांडेय, निखिल पांडेय, विपिन तिवारी, प्रदीप तिवारी, मनोज तिवारी, मनोज पांडेय आदि ने सहयोग किया।
© 2026. All Rights Reserved.