राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों में निशुल्क पुस्तकें वितरित हुईं
देवभूमि टुडे
चंपावत। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों में निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की। पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी भारत जोशी ने कहा की पुस्तक हमारे जीवन की अमूल्य निधि हैं। किताबों को पढ़ने से हमारे जीवन में परिवर्तन आता है। हर बच्चे को अपनी पाठ्य पुस्तकों के अतिरिक्त भी किताबों का अध्ययन करना चाहिए। कहा गया कि शिक्षा सत्र के शुरू में ही पुस्तकों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है।


सभी बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए ग्राम प्रधान पार्वती देवी ने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य अजय रावत ने बच्चों से अपनी पढ़ने की आदत को विकसित करने का आह्वान किया। शिक्षक नवीन पंत के संचालन में हुए कार्यक्रम में सुरेश पांडेय, एनडी जोशी, चंद्रावती आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.