Tuesday Mar 24, 2026

 

चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में संवाद करते जिलाध्यक्ष सामंत।

चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में हुए कार्यक्रम में 40 विभागों ने लगाए स्टाल

मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी मोहा दर्शकों का मन

देवभूमि टुडे 

चांर साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत मौजूद लोग।

चंपावत। गोलचौड़ मैदान में आयोजित जन-जन की सरकार, चांर साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का मौके पर लाभ दिया गया। कार्यक्रम के दौरान देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह का सजीव प्रसारण भी किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत एवं DM मनीष कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।            

मुख्य अतिथि श्याम नारायण पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार ने जनहित में अनेक ऐतिहासिक एवं विकासपरक कार्य किए हैं, उन्होंने इसके लिए चंपावत की जनता की ओर से सीएम का आभार जताया। इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित “संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड” पुस्तिका का विमोचन किया गया। विद्यालयी छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। जय गोल्ज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने आकर्षक लोक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में 40 विभागों ने स्टाल लगाए। चिकित्सा विभाग ने स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसके अलावा आधार पंजीकरण केंद्र, यूसीसी पंजीकरण, कृषि, राजस्व, उद्यान, समाज कल्याण, पशुपालन, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम, उरेड़ा, सहकारिता, जिला उद्योग केंद्र, खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, नगर पालिका, रेशम, सेवायोजन, पंचायती राज, वन, डेयरी विभाग ने स्टालों के जरिए योजनाओं का लाभ प्रदान किया। श्रम विभाग ने मौके पर श्रम कार्ड वितरित किए। समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र एवं व्हीलचेयर प्रदान की। कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग ने उन्नत बीज, दवाएं एवं कृषि यंत्र वितरित किए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महारा, कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, सीडीओ डा. जीएस खाती सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं:

जिलाधिकारी ने साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग ने हीरा देवी पत्नी मदन सिंह को बकरी पालन हेतु 63 हजार की धनराशि प्रदान की। माहेश्वरी देवी को बकरी पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु 35 हजार की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। नेहा मुरारी को जनपद स्तरीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.