गौरव पांडेय, प्रकाश नाथ, जगदीश पनेरू और भाजपा नेत्री पुष्पा ओझा को शासन ने नामित किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत नगर पालिका में चार सभासदों का मनोनयन किया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किया है। भाजयुमो विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गौरव पांडेय, गोरलचौड़ वार्ड से सभासद रहे प्रकाश नाथ, जगदीश पनेरू और भाजपा नेत्री पुष्पा ओझा चंपावत नगरपालिका के नामित सदस्य होंगे। इसी के साथ 9 सदस्यीय बोर्ड में अब सदस्यों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
नामित सदस्य नगरपालिका बोर्ड बैठक में शिरकत करने के साथ सुझाव दे सकेंगे, लेकिन उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं होगा।




© 2026. All Rights Reserved.