Thursday Apr 23, 2026

पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने वाहिनी के इतिहास की जानकारी दी

रस्साकसी में जवानों ने अधिकारियों की टीम को हराया

देवभूमि टुडे

चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की पंचम वाहिनी का स्थापना दिवस आज 1 अप्रैल को उल्लास से मना। कमांडेंट सुरेंद्र कुमार ने वाहिनी के इतिहास की जानकारी दी। वैसे SSB की स्थापना 20 दिसंबर 1963 को हुई थी, लेकिन पंचम वाहिनी की स्थापना आज 1 अप्रैल के दिन हुई। इस दौरान वाहिनी परिसर में कई खेलकूद प्रतियोगिता हुईं। रस्साकसी में जवानों ने अधिकारियों की टीम को हराया। वॉलीबॉल में टीम 'ए' ने टीम 'बी' को हराया। 

 

जलेबी रेस में रेहांश, चीरू व वेदांत, चम्मच दौड़ में कुंज बलयान, आकृति व अर्णव क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। बालकों की 60 मीटर रेस में बिराज, प्रतीक और प्रत्यक्ष और बालिकाओं में अनुष्का, प्रिंसी व दक्षता, म्यूजिकल चेयर में अश्विनी, सोनम कटोच और मनोरमा क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे।

कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट शिवराम, चंद्रशेखर सी पाटिल, सहायक कमांडेंट नवनीत कुमार यादव, अजित सूर्यकांत और सहायक कमांडेंट डॉ. तेस्वांग डोलमा सहित  अधिकारी और बल कार्मिक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.