पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष नामित
मजबूत सियासी परिवार से आते हैं महराना
देवभूमि टुडे
चंपावत/ देहरादून। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। सचिव शैलेश बगौली ने आज 3 अप्रैल को इस आशय का आदेश जारी किया।

उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय के बाद चंपावत जिले को दूसरे दर्जा राज्य मंत्री मिले हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उनकी पत्नी निर्मला महराना दूसरी बार की जिला पंचायत सदस्य हैं एवं चंपावत की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। उनके चाचा स्वर्गीय मदन महराना चंपावत की पहली जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि उनकी चाची बीना महराना प्रदेश की मंत्री रह चुकी हैं।
मुकेश महराना का सियासी सफर:
2001: चंपावत राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने।
2007: जिला पंचायत की बिरगुल सीट के लिए हुए उप चुनाव में निर्विरोध सदस्य बने।
2019: क्षेत्र पंचायत की बिरगुल सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य बने।
2019: चंपावत ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में शिकस्त मिली।
2026: चाय विकास सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष नामित किया गया।
© 2026. All Rights Reserved.