पिछले कुछ समय से अस्वस्थ 84 वर्षीय लक्ष्मी देवी का हल्द्वानी निधन
बनबसा में आज 11 बजे होगा अंतिम संस्कार
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। बनबसा के पूर्व पत्रकार एवं व्यवसाई कवींद्र जोशी की मां लक्ष्मी देवी का निधन हो गया। 84 वर्षीय लक्ष्मी देवी बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। बुजुर्ग लक्ष्मी देवी का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे बाद बनबसा के श्मशान घाट में होगा। निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन ने शोक जताया है।

दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय व हेमा जोशी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवाण, पत्रकार विनोद काला, दिनेश चंद्र पांडेय, नारायण दत्त भट्ट, राजेश देउपा, रवींद्र सिंह धामी, दीपक धामी, देवेंद्र देवा, दिनेश खर्कवाल, भुवन चंद्र पाटनी, सतीश जोशी सत्तू, योगेश जोशी, नवीन देउपा, चंद्रशेखर जोशी आदि ने शोक जताया है।
© 2026. All Rights Reserved.