अंतर्राष्ट्रीय निवेश फंड द्वारा BRICS देशों में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के अवसर, चुनौतियों और दिशा में चर्चा में होगा संबोधन
देवीधुरा के पास के गांव किमाड़ के मूल निवासी है SETU आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट/दिल्ली। उत्तराखंड SETU (STATE Institute for Empowering & Transforming Uttarakhand) आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी आज 13 सितंबर को BRICS (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) 2026 सम्मेलन में संबोधित करेंगे।
देवीधुरा के पास के गांव किमाड़ के मूल निवासी राजशेखर जोशी आज 13 सितंबर को BRICS 2026 के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय निवेश फंड द्वारा BRICS देशों में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के अवसर, चुनौतियों और दिशा में चर्चा में दिल्ली में संबोधन करेंगे।
IIT रुड़की से पढ़े Technocrat राजशेखर जोशी के मुताबिक ऊर्जा सुरक्षा, डॉलर के अतिरिक्त अन्य मुद्राओं की भूमिका, व्यापार और वाणिज्य, नए वैश्विक समीकरणों में BRICS की भूमिका आदि विषयों पर भी चर्चा की योजना है। सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष जोशी का कहना है कि आधुनिक और सफल राज्य व्यवस्था की कल्पना और विजन डिजिटल टेक्नोलॉजी के उपयोग के बिना संभव नहीं है। राष्ट्रों द्वारा संचालित इन अंतराष्ट्रीय निवेश संस्थाओं की भूमिका बहुत तेजी से बढ़ रही है। आधुनिक औद्योगिक, सामाजिक और ग्रामीण विकास में टेक्नोलॉजी की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। अभी हालिया पहल में प्रदेश के अनेक शिक्षा संस्थानों में जीवंत Al पर चर्चा का भी कार्यक्रम शुरू किया। जिसका सफल आयोजन चंपावत, हल्द्वानी, हरिद्वार आदि में हुआ। जोशी के अनुसार उत्तराखंड को कृषि और AI दोनों क्षेत्रों में गति देनी होगी।
© 2026. All Rights Reserved.