Monday Jun 8, 2026

देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे अनिल चौहान ने परिवार के साथ चंपावत के बालेश्वर मंदिर के दर्शन किए

देवभूमि टुडे

चंपावत। देश के दूसरे CDS (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) रहे अनिल चौहान ने चंपावत के पौराणिक महत्व के बालेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर के महंत पवन गिरी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। साथ ही उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिकता और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी।

पूर्व CDS अनिल चौहान।

पूर्व CDS चोहान ने परिवार संग बालेश्वर मंदिर में महादेव का आशीर्वाद लिया। मंदिर की वास्तुकला और खूबसरती से पूर्व CDS प्रभावित दिखे। उन्होंने मंदिर की मान्यता एवं अन्य जानकारी भी ली। महंत पवन गिरी ने बताया कि बालेश्वर मंदिर करीब 7 सदी पूर्व निर्मित हुआ था। जनरल चौहान करीब 30 मिनट तक बालेश्वर महादेव मंदिर में ठहरे।

बालेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व CDS के साथ मंदिर के महंत पवन गिरी और अन्य लोग।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.