पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का भाजपा जिलाध्यक्ष सामंत के नेतृत्व में हुआ स्वागत
सांसद अजय भट्ट ने चंपावत के छतार में चल रही भागवत कथा में लिया हिस्सा
देवभूमि टुडे
चंपावत। नैनीताल के सांसद और पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाए गए 131वां संविधान संशोधन विधेयक पारित करने में कांग्रेस सबसे बड़ा रोड़ा बनी। मंगलवार को जिले के दो दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे भट्ट ने कहा कि देश के लोग कांग्रेस सहित अन्य दलों को कभी माफ नहीं करेगी। इससे पूर्व यहां भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। बाद में उन्होंने चंपावत छतार के श्रीराम धाम में चल रही श्रीमद् भागवत पुराण कथा में हिस्सा लिया। अजय भट्ट कल बुधवार को भी कथा पारायण पर होने वाले कार्यक्रम के मुख अतिथि रहेंगे। इस मौके पर दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, पुष्पा ओझा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.