Friday Apr 10, 2026

पूर्व मंत्री के साथ टनकपुर के सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक भी थे

पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने चुनरी ओढ़ा कर पूर्व मंत्री पांडेय का स्वागत किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर के मौजूदा विधायक अरविंद पांडे ने आज 1 अप्रैल को मां पूर्णागिरी देवी दर्शन किए। विधि-विधान के साथ माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

पूर्व मंत्री के साथ टनकपुर के सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक भी थे। पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने चुनरी ओढ़ा कर पूर्व मंत्री का स्वागत किया। इससे पूर्व पूर्णागिरी धाम क्षेत्र में पहुंचने पर कालीगूंठ (पूर्णागिरी) ग्राम पंचायत के प्रधान पंडित पंकज तिवारी एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कृष्णानंद तिवारी, प्रदीप तिवारी, कैलाश पांडेय, बिशन दत्त भट्ट सहित कई लोगों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

टनकपुर में स्वागत कार्यक्रम के दौरान दीप पाठक के साथ मोहित,रोहित, पुष्कर, मनोज, कृष्ण, भूपेंद्र, करण, दिनेश, सुनील, नवीन, हरीश, कुशल, रमेश, आशीष, मोहन, सौरव, दीपक,आकाश सहित तमाम लोग मौजूद थे।

पूर्व मंत्री पांडेय का स्वागत करते दीप पाठक एवं समर्थक।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.