नियमित नियुक्ति, समान काम-समान दाम, बस बेड़ा बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल में हैं रोडवेज कर्मचारी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। रोडवेज कर्मियों की मांगों का विपक्षी कांग्रेस ने समर्थन किया है। चंपावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने 30 अक्टूबर को टनकपुर के निर्माणाधीन ISBT के धरना स्थल पर कर्मचारी यूनियन के आंदोलन का समर्थन किया। कहा कि कर्मियों की मांगें वाजिब हैं, रोडवेज हित में हैं। इन मांगों का समाधान नहीं होने पर पार्टी भी कर्मियों के साथ आंदोलन को मजबूर होगी।
रोडवेज की दो कर्मचारी यूनियन नियमित नियुक्ति, समान काम-समान दाम, बस बेड़ा बढ़ाने सहित 7 मांगों को लेकर रोडवेज कर्मी अलग-अलग बैनरों के साथ आंदोलन कर रहे हैं। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की क्षेत्रीय इकाई 30 अक्टूबर से बेमियादी कार्य बहिष्कार पर है। जबकि उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के बैनरतले 24 अक्टूबर से धरने में है। हड़ताल के चलते संचालन पर आंशिक असर पड़ा है। जिससे यात्रियों को दुश्वारी हो रही है।


धरने में शामिल थे परिवहन मजदूर संघ के ये कर्मी:
गौरव कुमार, मनोज मिश्रा, मनीष कुमार, कुलदीप गुप्ता, बीके शर्मा, ललित मोहन पांडेय, सरताज, अनूप पंकज शर्मा, बलवीर राना, विनोद गौतम, विनोद, दीपक, शारदा शंकर, शिवशंकर गिरि, सलज सक्सेना, कुनाल राठौर, सूरज बिष्ट, केदार बिष्ट, नवल किशोर, कुंदन सिंह, मदनराज, महेंद्र, हिमांशु, गोविंद कुमार, पंकज शर्मा, गोविंद, गिरीश, आनंद पुजारी आदि।

ये हैं कर्मियों की प्रमुख मांगें:
1.संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों का नियमितिकरण।
2.सभी कर्मचारियों को एक समान वेतन दिया जाए।
3.रोडवेज के बस बेड़े में नई बसों को शामिल किया जाए।
4.कर्मियों को नियमित रूप से समय पर वेतन दिया जाए।
© 2026. All Rights Reserved.