Wednesday Aug 5, 2026

लोहाघाट पहुंचे पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में सरकार के साथ आम नागरिकों की अहम भूमिका है। ऐसे में नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इससे पूर्व लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।‌ पूर्व गर्वनर कोश्यारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल सिंह माहरा, रूप सिंह बोहरा, लोहित खोलिया, नवीन सिंह आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.